फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीनियर पटौदी ट्राॅफी में महेंद्रगढ़ की टीम लगातार दूसरा मुकाबला जीती

Sat, 21 Jun 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- रोहतक में आयोजित पाटौदी ट्रॉफी प्रतियोगिता में पलवल टीम को हराने के बाद जीत का 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीनियर पाटौदी ट्राॅफी में महेंद्रगढ़ जिले की टीम ने पलवल की टीम को 214 रन हराकर लगाकर दूसरा मुकाबला जीत लिया है। महेंद्रगढ़ टीम की ओर से खिलाड़ी इनाम ने 11 चौकों की मदद से 100 गेंदों में 110 रन बनाए।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रबंधक प्रवीन तिवाड़ी ने बताया कि शनिवार को महेंद्रगढ़ का मुकाबला पलवल से खेला गया। महेंद्रगढ़ की टीम के कप्तान अभिमन्यू तंवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्रगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 331 रन बनाए। टीम की ओर से इनाम ने 11 चौकों की मदद से 100 गेंदों में 110 रन, आयुष आर्य ने 8 चौकों व दो छक्कों की मदद से 65 गेंदों में 88 रनाें का योगदान दिया। वहीं, कप्तान अभिमन्यू तंवर ने 31 गेंदों में पांच चौकों मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पलवल की टीम 21.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। महेंद्रगढ़ की टीम की ओर से अनिश कुमार ने गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में मात्र 21 रन देकर तीन विकेट और आयुष शर्मा, कुनाल सैनी, टीनू गोयल ने दो-दो विकेट लेकर मुकाबला 214 रन से जीत लिया।
महेंद्रगढ़ की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। महेंद्रगढ़ टीम अपना पांचवां व अंतिम लीग मुकाबला सोमवार को गुरुग्राम के साथ खेलेगी। यह मुकाबला जीतने के बाद ही द्वितीय राउंड में प्रवेश कर पाएगी। हारने पर टीम पटौदी ट्राॅफी से बाहर हो जाएगी।

फोटो संख्या:65- रोहतक में आयोजित पाटौदी ट्रॉफी प्रतियोगिता में पलवल टीम को हराने के बाद जीत का 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें