फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से युवा नशे को दे सकते हैं पटखनी : योगेश्वरदत्त

Sat, 21 Jun 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हकेंवि में योगाभ्यास करते योगेश्वर दत्त  व कु
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहलवान योगेश्वरदत्त ने कहा कि योग से युवा नशे को पटखनी दे सकते हैं।
विज्ञापन

योग देश की पुरातन पहचान है। प्रदेश के खिलाड़ी और युवक योग से तन को मजबूत बनाएं। कहा कि योग से मन को मजबूत बनाकर ही नशे जैसी बुराई पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रतिभागी जुटे हैं। यह सराहनीय है। उन्होंने संकल्प से सिद्धी का मंत्र देते हुए कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य के अनुसार डॉक्टर, इंजीनियर, ओलंपिक चैंपियन बन सकते हैं। आप में प्रतिभा है। बस आवश्यकता है उसे पहचानने और संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागियों को देशहित में प्रतिदिन कुछ करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग विश्व स्तर पर देश की पुरातन संस्कृति के महत्व को प्रदर्शित कर रहा है। योग स्वस्थ मन व स्वस्थ तन का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें