फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: विधायक के निजी कोष से बनवाए जा रहे थे व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट, नपा ने जेसीबी से तोड़ा

Fri, 05 Apr 2024 05:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

शहरवासियों ने नपा में पहुंचकर हंगामा किया। लोग जेई से बोले कि किस ने अधिकार दिया था। जेई बोला एमई व सचिव बताएंगे, वह तो आदेशों पर काम करते हैं।
विज्ञापन
निर्माण को तोड़ा गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार का दिन महेंद्रगढ़ नगरपालिका में हंगामें के नाम रहा। एक ओर सचिव की ओर से प्रधान के खिलाफ विधायक व पूर्व विधायक के कहने पर अवैध कब्जे कराने के आरोप का मामला थमा नहीं था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी शहर के एकमात्र हुडा पार्क में विधायक राव दान सिंह द्वारा निजी कोष से लोगों की मांग पर बनाई जा रही व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण ढहा दिया गया। इस निर्माण में चाहरदीवारी व डीपीसी तैयार कर दी गई थी। 

उधर नपा प्रधान, सचिव के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने डीएमसी महाबीर प्रसाद व उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार पहुंचे थे। दूसरी ओर नपा द्वारा हुडा पार्क में निर्माणाधीन व्यायामशाला व बैडमिंटन कोर्ट की डीपीसी तोड़ने से शहरवासी एवं विधायक समर्थक भारी संख्या में पार्क पहुंच गए जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इसके बाद नपा कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान नपा सचिव प्रशांत व एमई दिनेश नपा कार्यालय में नहीं दिखे। लोगों ने जमकर नपा विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। जोरदार नारेबाजी के उपरांत लोगों ने एसडीएम से मुलाकात करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें