नारनौल। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सोमवार को नगर परिषद् एवं नगरपालिका के चेयरमैन पद के ड्रा निकाल दिए हैं। इस ड्रा के अनुसार जिले की नांगल चौधरी एवं महेंद्रगढ़ की नगरपालिका एवं नगर परिषद नारनौल में कोई बदलाव नहीं किया गया। पहले की तरह महेंद्रगढ़ में चेयरमैन की सीट सामान्य वर्ग, नारनौल में महिला तथा नांगल चौधरी में ओबीसी सीट आरक्षित रहेगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार ने नगर परिषद् एवं नगर पालिका के दोबारा ड्रा निकालने के आदेश दिए थे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता ने सोमवार को दोबारा ड्रा निकाल दिया है। ड्रॉ के अनुसार महेंद्रगढ़ नगरपालिका चेयरमैन की सीट सामान्य रहेगी जबकि नारनौल की सीट महिला आरक्षित रहेगी। वहीं नांगल चौधरी की सीट ओबीसी आरक्षित रहेगी।