फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बास्केटबॉल लड़कियों की प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ ने जींद को हराया

Mon, 16 Oct 2023 11:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
आरपीएस स्कूल में बास्केटबॉल में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आरपीएस विद्यालय में सीबीएसई क्लस्टर-15 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेशभर से आई टीमों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने किया। बीती रात को खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसका विद्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भरपूर आनंद उठाया।
प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ इंजीनियर मनीष राव के दिशा-निर्देशानुसार क्लस्टर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सफलता की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लड़कियों के मुकाबले
लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरपीएस महेंद्रगढ़ ने डीएवी जींद को हराया। विजडम वैली पलवल ने लिटिल एंजेल स्कूल सोनीपत को, विद्या श्री रोहतक की टीम ने थॉमस बहादुरगढ़ को, यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा रेवाड़ी ने यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ को, आरपीएस रेवाड़ी ने ऑक्सफोर्ड रेवाड़ी को हराया।
लड़कों के मुकाबले
लड़कों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आर्यन मॉडल स्कूल चरखी दादरी की टीम ने बीआर ज्ञानदीप महेंद्रगढ़ को, जीडी गोयंका रोहतक ने ओपी जिंदल हिसार को, विद्याश्री रोहतक ने यदुवंशी नारनौल को, सहवाग इंटरनेशनल झज्जर ने एमवीवी फरीदाबाद को, ओम पब्लिक स्कूल गोहाना ने यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा रेवाड़ी को, होली एंजेल हिसार ने ऑक्सफोर्ड रेवाड़ी को, विकल्प पब्लिक स्कूल रोहतक ने यदुवंशी रेवाड़ी को हराया।
इस मौके पर सीनियर बॉस्केटबॉल कोच अतर सिंह, खुशवक्त शर्मा, ललित कुमार, राजेन्द्र सिंह, वीएन शर्मा, नरेश कुमार, उप प्राचार्य दिनेश कुमार, डीन एलएन गौड़, विंग हेड देवेंद्र सिंह, जिले सिंह, अमित कुमार, पवन तिवारी, ममता यादव, अनिता अहलावत, आईटी से महेश शर्मा, राजकुमार यादव, अखिलेश तंवर, राजसिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्लस्टर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में खेल एचओडी राजकुमार, मंजीत कुमार, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश, रविंद्र कुमार, सुनीता, कविता, सुमन, तिलक, आकाश, संदीप, जगदीश, सज्जन सिंह, विक्रम, यतिन, विजयपाल, सीमा, सहित अन्य बाहर से आए हुए प्रशिक्षकों, आरपीएस परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें