फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई, शोभायात्रा निकाली

Tue, 23 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 06महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए। प्रवक्त
विज्ञापन
मंडी अटेली। अग्रवाल सभा तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। अग्रसेन चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व राधा कृष्ण मंदिर में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विक्की पंसारी, अध्यक्ष अजीत प्रकाश जैन और विशिष्ट अतिथि दीपांकन गुप्ता व डाॅ. सुरेंद्र मित्तल रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि दीपांकन गुप्ता व डाॅ. सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपये का विचार सुझाया था। दोपहर बाद सवा तीन बजे बाद राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए नई अनाज मंडी पहुंची। इस मौके पर अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय गोयल, चमन गोयल, आकाश दीवान, ऋषभ अग्रवाल व नवनीत जिंदल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें