फोटो संख्या:53-हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़-स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार रहे। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य संवर्धन और औषधियों के सुरक्षित उपयोग में फार्मासिस्टों की भूमिका से अवगत कराया।
विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान, डॉ. दिनेश के. गुप्ता, डीन एसआईएएस एवं प्रो. सुनीता श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की भी उपस्थिति रही। फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. विपिन कुमार परिहार ने फार्मासिस्टों के महत्व और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. मनीषा पांडेय एवं डॉ. अशोक जांगडा ने किया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम वास्तव में फार्मेसी पेशे के महत्व को रेखांकित करता है तथा स्वास्थ्य सेवा एवं सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।