फोटो संख्या:61- माता भूरा भवानी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। नवरात्र के पांचवें दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में स्कंद माता की पूजा की गई। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंद माता की उपासना की जाती है।
मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव, प्रेस सचिव मुकेश चौहान, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया ने बताया कि 29 सितंबर को माता का जागरण होगा। 30 सितंबर को महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में डांडिया उत्सव का आयोजन होगा। एक अक्टूबर को माता का मेला व भंडारे का आयोजन होगा। मेले में खेल प्रतियोगिता होंगी। इसमें वाॅलीबॉल, शूटिंग प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21000 रुपये एवं उप विजेता टीम को 11000 रुपये इनाम मिलेगा। रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2100 रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।