फोटो 12पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेने के बारे में जागरूक करती गिरी बाला। डीआईपीआरओ
नारनौल। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर नागरिक अस्पताल में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने नागरिकों को पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेने के बारे में जागरूक किया।
अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने बताया कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस हर साल 12 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं जैसे उपचार सेवाएं, रोकथाम संबंधी देखभाल, टीकाकरण, प्रसूति और शिशु देखभाल, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल जैसी सभी सेवाओं का उपलब्ध होना है।
साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह किसी भी आय, जाति, लिंग व सामाजिक स्थिति से हो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बिना किसी आर्थिक कठिनाई के उठा सके।