फोटो संख्या:78- पीएचसी मालडा बास में बैठक में हिस्सा लेती स्वास्थ्य कर्मचारी व आशा वर्कर--स्रोत
महेंद्रगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालडा बास के अंतर्गत आने वाले गांव झूक, चितलांग और खायरा को टीबी मुक्त घोषित करने से स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा वर्कर की टीबी जागरूकता को लेकर बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता पीएचसी इंचार्ज डाॅ. पिंकी जांगडा ने की। दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमीष गोदारा एवं स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान ने स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आशा वर्कर को अपने-अपने क्षेत्र में टीबी जागरूकता शिविर लगाकर जागरूक अभियान चलाने की अपील की।
पीएचसी मालडा बास के अंतर्गत आने वाले गांव झूक, चितलांग और खायरा को टीबी मुक्त गांव बनाने पर उन गांवों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा वर्कर को बधाई दी। पीएचसी इंचार्ज डॉ. पिंकी जांगड़ा ने कर्मचारियों को एनसीडी कार्य में तेजी लाने, मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करें। अपना टीकाकरण कार्य, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने, परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर,स्वास्थ्य निरीक्षक रोशनी देवी, नर्सिंग अधिकारी रेणु कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम रैबारी, डॉ. हिमांशु, प्रदीप, मुकेश चौहान, अशोक, मनोज सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।