फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Sat, 29 Mar 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कुछ दिनों पहले क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। संभावना हैं कि आगामी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढाव बना रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय के कारण दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही है जिस कारण आंशिक बादलवाही रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप व तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 30.5 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित अंतराल पर पानी व संतुलित आहार से जरूरी :
गर्मियों के मौसम में पानी के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नियमित अंतराल पर पानी और संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। गर्मियों के दिनों में प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए और फलों में तरबूज, खीरा, अंगूर और संतरा व सब्जियों में खीरा, टमाटर और मूली का सेवन करना चाहिए। वहीं गर्मियों से बचाव के लिए छाछ, नारियल पानी व नींबू पानी का सेवन भी लाभदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें