फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: त्याहोरों में एलपीजी की कालाबाजारी शुरू, छापे में मिले 11 भरे सिलिंडर

Sun, 05 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 26नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड एनएच 148-बी के सर्विस रोड पर पकड़े गए अवैध तरीके से भरे जा रह
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली नजदीक आते ही एलपीजी गैस की कालाबाजारी शुरू हो गई। अब कॉमर्शियल सिलिंडरों को अवैध रूप से भरकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी चल रही है। छापे में मौके से 41 में 11 गैस सिलिंडर भरे इलेक्ट्रानिक कांटा मिला। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड पर अवैध रूप से कॉमर्शियल सिलिंडरों को भरकर सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस टीम को देखकर आरोपी भाग गए। मौके से 41 सिलेंडर व इलेक्ट्रानिक कांटा आदि मिला है। पुलिस को दी शिकायत में भेड़नटी निवासी मनीष गुर्जर ने बताया कि वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में बतौर उप निरीक्षक तैनात है।
तीन अक्तूबर को पुलिस से सूचना मिली कि नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड एनएच 148-बी के सर्विस रोड पर कालबा के एक व्यक्ति की जमीन पर अवैध तरीके से सिलिंडरों में गैस भरी जा रही है। साथ ही काफी खाले सिलिंडर रखे हैं। इस पर वह और पुलिस टीम पहुंची तो सभी व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन

मौके से गैस सिलिंडर और इलेक्ट्रानिक कांटा मिला। 41 में 11 गैस सिलिंडर भरे मिले। इन सिलिंडरों पर भारत, इंडेन और एचपी कंपनी का नाम लिखा था। वहीं तीन के सीरियल नंबर गायब थे। अवैध तरीके से कॉमर्शियल सिलिंडरों में गैस अवैध तरीके से भरने व भंडारण करने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि करीब एक माह पहले भी नांगल चौधरी में ऐसे गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। त्योहारी सीजन में ज्यादा कमाने के चक्कर में कॉमर्शियल सिलिंडरों की कालाबाजारी भी शुरू हो गई लेकिन इस तरह अवैध तरीके से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अभी हाल ही में एक माह में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की दूसरी कार्रवाई नांगल चौधरी में है।

वर्जन:

सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड पर अवैध तरीके से कॉमर्शियल सिलिंडर भरे जा रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए।-मनीष गुर्जर, उप निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें