फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान शिव भक्तों की कामना पूरी करते हैं

Tue, 13 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- गांव धनौंदा में श्रीमद् ​शिव महापुराण कथा के  समापन पर आयोजित भंडारे में  प्रसा
विज्ञापन
कनीना। धनौंदा स्थित प्रजापति धर्मशाला में श्रीमद् शिव महापुराण कथा का समापन किया गया। इस मौके पर हवन पूजन के बाद भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

कथावाचक पूर्णदेव शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव भक्तों के प्रति सर्वाधिक दयालु हैं। वे भक्तों की सभी कामना पूरी करते हैं। उनकी कृपा सभी लोगों पर रहती है। भगवान शिव सृष्टि के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करते हैं, लेकिन अपने भक्तों के लिए उनके हृदय में हमेशा वत्सल प्रेम रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हवन से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। हवन से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमद् शिव महापुराण कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें