फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में लोक अदालत 14 को

Fri, 06 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 14 दिसंबर को न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोग केस लगवाकर निपटारा करवाएं।
विज्ञापन

बताया कि यदि कोई विवाद कोर्ट में लंबित है या फिर कोई विवाद अभी कोर्ट में पहुंचा ही नहीं है, उसे समझौते से निपटना चाहते हैं तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले जो की मिश्रित, भूमि अधिग्रहण मामले, बैंक रिकवरी मामले, पेंशन मामले, उपभोक्ता शिकायत मामले, बिजली मामले, टेलीफोन बिल विवाद, अन्य दीवानी मामले जैसे विभाजन, कब्जे के मामले से संबंधित, किराया संबंधी मामले निपटारे के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर आमजन लोक अदालत व अन्य कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी कॉल कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें