फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम में बदलाव की मार, नागरिक अस्पताल में ओपीडी 1000 पार

Fri, 06 Dec 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते आमजन पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। एक सप्ताह से नागरिक अस्पताल में ओपीडी दोगुनी हो गई है। इन दिनों अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार व निमोनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। साथ ही दमा व हार्ट के मरीजों की तबीयत भी इस मौसम में बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से सुबह व शाम के समय बढ़ रही ठंड के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व निमोनिया के देखे जा रहे हैं। खासकर बच्चे व बुजुर्ग निमोनिया की चपेट में अधिक आ रहे हैं। निमोनिया से पीड़ित बच्चों की व बुजुर्गों की ओपीडी भी इन दिनों 70 से 80 तक पहुंच गई है। साथ दमा व हार्ट मरीज की ओपीडी भी प्रतिदिन 40 से 50 के आसपास है।
ओपीडी का डाटा देखने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर चित्रार्थ ने बताया कि इन दिनों पहले के मुकाबले ओपीडी दोगुनी हो गई है। आमतौर पर जहां ओपीडी 400 से 500 हुआ करती थीं, वहीं अब वह बढ़कर 1000 के ऊपर जा चुकी है। गत शुक्रवार को 982, शनिवार को 799, सोमवार को 1240, मंगलवार को 998, बुधवार को 1005 व वीरवार को 936 ओपीडी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें