फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नन्हे हाथों ने जलाए दीप, विद्यालय के नाम रोशन की दीपावली

विज्ञापन
फोटो नंबर-15राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में एक दीप विद्यालय के नाम’’ कार्यक्रम को ल
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली पर घरों को रोशन करने के साथ इस बार सरकारी स्कूलों में भी दीप जलाकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। छोटी दीपावली पर शनिवार शाम पांच बजे महेंद्रगढ़ जिले के राजकीय विद्यालयों में ‘एक दीप विद्यालय के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ स्कूल पहुंचकर दीप जलाए।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की इस पहल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी सहित जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर दीप जलाकर अपने स्कूल के प्रति सम्मान और अपनत्व जताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ना था। इसके माध्यम से बच्चों को बताया गया कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि उनका दूसरा घर भी है। यहीं से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सपने पूरे करने की राह मिलती है।
विज्ञापन

दीपावली पर जलाए गए इन दीपों ने ज्ञान के प्रकाश, शिक्षा के प्रति सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद का संदेश दिया। अभिभावकों की भागीदारी से कार्यक्रम में पारिवारिक जुड़ाव भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें