फोटो नंबर-16गोशाला कर्मचारी व उनके बच्चों को वस्त्र मिठाई भेंट करते पदाधिकारी। स्रोत: संस्था
नारनौल। दीपावली के अवसर पर शनिवार को श्री नंद ब्रह्मचारी गोशाला, कुलताजपुर में गोसेवा में जुटे कर्मचारियों और गोसेवकों को मिठाई व वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया। गोशाला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों के सेवाभाव और मेहनत की सराहना की गई।गोशाला प्रधान अरुण कौशिक ने कहा कि कर्मचारियों के दिन-रात के परिश्रम और समर्पण से ही गोमाता की बेहतर देखभाल संभव हो पाती है। गोसेवा सच्ची सेवा है और गोसेवकों का सम्मान करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर जयप्रकाश मांदी, सुनील नांगलिया मित्रपुरा, मुकेश वालिया, रामसज्जन शर्मा, कस्तूरी लाल और डॉ. अंकित सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद