नांगल चौधरी। गांव दोस्तपुर स्थित भीखमदास मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। बुधवार को 7 दिवसीय कथा के तीसरे दिन बाबा दीपनाथ महाराज के सानिध्य में किया गया।
कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा सुनने से आत्म, मन की शुद्धि होती है। भागवत सद् विचारों की ओर लेकर जाने का माध्यम है। कथा आयोजन समिति ने बताया कि छह दिसंबर तक शाम तीन बजे से सात बजे तक कथा का आयोजन होगा, वहीं सात नवंबर को भंडारा व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। संवाद