फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साइकिल के डिब्बों के पीछे छिपाई 20 लाख की शराब, टोल पर पकड़ा कंटेनर

विज्ञापन
फोटो 2कंटेनर से बरामद शराब व पकड़े गए दोनाें आरोपी।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने जाट गुवाना टोल पर करीब 20 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। शराब को एक कंटेनर में साइकिल के डिब्बों के पीछे छिपाकर गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर को रोककर तलाशी ली तो 376 पेटियां शराब बरामद हुईं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान निवासी संतोष और शंकरलाल कंटेनर में अवैध शराब भरकर एनएच-152डी के रास्ते गुजरात ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाट गुवाना टोल पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद बताए गए नंबर का कंटेनर वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकवाकर जांच की। चालक संतोष और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने खुद को राजस्थान का निवासी बताया। उन्होंने पुलिस को साइकिल की बिल्टी भी दिखाई। पहली नजर में कंटेनर में साइकिल के 190 डिब्बे रखे दिखाई दिए। पुलिस ने जब इन डिब्बों को हटाकर जांच की तो पीछे शराब की पेटियां छिपी मिलीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में आरसी पव्वा की 250 पेटियां, पार्टी स्पेशल पव्वा की 46 पेटियां, पार्टी स्पेशल पव्वा प्लास्टिक की 29 पेटियां, ऑल सीजन पव्वा की 50 पेटियां और स्टार गोल्ड पव्वा की एक पेटी शामिल है। कुल 376 पेटियां जब्त की गईं।
आरोपियों के पास शराब ले जाने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने शराब के नमूने लेकर सभी पेटियों को सील कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें