फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उप नागरिक अस्पताल कनीना में लिफ्ट खराब, बुजुर्गों का फूल रही सांस

Wed, 20 Nov 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- उप नागरिक अस्पताल कनीना में लिफ्ट खराब होके कारण सीढियों की मदद  उतरते बुजुर्ग 
विज्ञापन
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में रोगियों की सहायता के लिए लगाई गई लिफ्ट दो महीने से खराब है। अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग मरीजों और गर्भवती महिलाओं की सीढ़ी चढ़ने में सांस फूल रही है। स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा मरीजों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक ओपीडी हो रही है। करीब 150 से अधिक बुजुर्ग महिला और पुरुष इलाज करवाने के लिए आते है। बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष पैरो के जोड़ों में दर्द होने के कारण सीढि़यों पर चढ़ने में असमर्थ होते हैं। दो लिफ्ट है दोनों खराब होने से चिकित्सकों से मिलने के लिए रोगियों को सीढि़यों का सहारा लेना पड़ है।

बता दें कि कनीना अस्पताल के नए भवन को बनाने के लिए एक अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारनौल में उद्घाटन किया था। 50 बेड का उप नागरिक अस्पताल का दर्जा 24 दिसंबर 2015 को मिला था। अस्पताल का नया भवन 14 करोड़ 23 लाख 92 हजार रुपये में बनकर तैयार हुआ था। उप नागरिक अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद भी कस्बे के उप नागरिक अस्पताल कनीना में दो लिफ्ट लगाई गई थीं। जो दो महीने से ठप पड़ी है।
विज्ञापन




दो महीने से अधिक समय हो गया। उप नागरिक अस्पताल कनीना की लिफ्ट खराब है। आंखों की जांच करवाने के लिए सीढ़ियां चढ़कर पहले तल पर जाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।- कृष्ण सिंह



दांतों की जांच करवाने के लिए प्रथम तल पर जाना पड़ता है। सबसे अधिक बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं है पिछले काफी दिनों से यह समस्या आ रही है।-हमीर, संगम कालोनी



बुजुर्गों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए वार्ड दूसरे फ्लोर पर बनाए गए है। लिफ्ट खराब होने से काफी परेशानी हो रही है।-राजेश शर्मा, अधिवक्ता



50 बेड का अस्पताल है, जिसमें लिफ्ट लगी है, लेकिन लिफ्ट दो महीने से बंद है। बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- देशराज यादव
विज्ञापन



वर्जन

लिफ्ट बंद होने का मामला संज्ञान में है। इसी सप्ताह इसको ठीक करवा दिया जाएगा। किसी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

-डॉ. जितेंद्र मोरवाल, कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी, उप नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें