फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में कई स्थानों पर नहीं है जेब्रा कॉसिंग

Wed, 20 Nov 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के विभिन्न स्थानों पर जेब्रा कॉसिंग नहीं है। इससे सड़क पार करते समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों और विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। रोजाना बुजुर्ग, बच्चे सहित अन्य सैकड़ों लोग जान जोखिम में डाल कर सड़क पार कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

शहर के राव तुलाराम चौक, माजरा चुंगी, राजकीय महिला महाविद्यालय, लघु सचिवालय के सामने, सतनाली चौक, कैंची मोड के पास जेब्रा लाइन नहीं बनी है। ऐसे में पैदल राहगीरों के सड़क पार करने पर जान का खतरा बना रहता है। आवागमन के दौरान वाहन से टकराने की घटनाएं भी आए दिन होती रहती है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जेब्रा लाइन को लेकर गंभीर नहीं होना सड़क सुरक्षा अभियान पर पानी फेर रहा है। शहर के व्यस्त चौराहों व तिराहों पर सड़क पार करना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
सदियों के मौसम में लोगाें को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही हैं। शहर में बेतरतीब तरीके से वाहन व बाइक युवा चलाते हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। शहर के मुख्य व्यस्त मार्गों पर जेब्रा लाइन लगानी जरूरी है ताकि बच्चे बुजुर्ग दुर्घटना का शिकार न बने।
विज्ञापन

-
वर्जन...
शहर में सदियों में मौसम में लोगों की समस्या को देखते हुए जेब्रा क्रॉसिंग लगाई जाएगी। एक सप्ताह में कार्य शुरू किया जाएगा।- अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें