फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट अध्यापकों ने नियमित करने की मांग को लेकर सीएम के नाम खून से लिखा पत्र

विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों द्वारा खून से लिखा गया पत्र। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मंडी अटेली(नारनौल)। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर खून से लिखा हुआ पत्र सीएम के नाम विधायक सीताराम यादव के पुत्र प्रवीण कुमार को सौंपा। खून से लिखे हुए ज्ञापन में सरकार को चुनावी वायदे की याद दिलाई। अटेली खंड अतिथि अध्यापक संघ प्रधान बिशन शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। यह पत्र अटेली खंड की गेस्ट महिला अध्यापक सुनीता व संगीता ने अपने खून से लिखा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने वोटों से पहले अपने चुनावी वादे में लिखा कि गेस्ट टीचर को नियमित किया जाएगा लेकिन 7 साल बीत जाने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली गई हैं। जंतर मंतर पर संघर्षरत अतिथि अध्यापकों को तत्कालीन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने सरकार बनने पर पहली कलम से पक्का करने की बात कही थी। अब सरकार दूसरी बार भी भाजपा की ही है लेकिन वह पहली कलम आज तक नहीं चली। जिसको लेकर अटेली खंड के अतिथि अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक के पुत्र को ज्ञापन सौंपा है।
इसके अलावा तबादला नीति में नियमित अध्यापकों के साथ भाग लेने का अनुरोध किया है। ऐसा न होने पर स्वाभाविक रूप से इन अध्यापकों को दूर दराज के जिलों में जाना पड़ेगा। गेस्ट अधिनियम 2019 के बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अधिनियम तो बना दिया लेकिन उसके प्रावधानों के बारे में किसी को पता नहीं। इस अवसर पर खंड प्रधान बिशन शर्मा, रमेश शास्त्री, अजय कुमार, सुनीता देवी, राकेश अटेली, संगीता व विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें