नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने राजकीय महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास और राजकीय मेडिकल कॉलेज भिवानी में एमबीबीएस में दाखिले शुरू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है।
कोरियावास कॉलेज राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित है। राज्य सरकार ने चालू शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दोनों कॉलेजों में 150-150 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति के लिए जनवरी 2025 में ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर दिया है। अनुमति का इंतजार है। संवाद