फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीवर लाइन में लीकेज से आवाजाही में परेशानी

Wed, 28 May 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14सीवर लीकेज के कारण गड्डे में जमा गंदे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के नजदीक रामकरण दास मार्ग पर सीवर लाइन में लीकेज होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामकरण दास मार्ग के दाएं स्थित श्याम कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने पेयजल कनेक्शन लिए थे। इस दौरान पेयजल और सीवर लाइन लीक हो गई। वहीं कुछ लोगों के पेयजल कनेक्शन लाइन में भी लीकेज है। इस कारण मार्ग के गड्ढे में हमेशा पानी जमा रहता है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विशेष तौर पर रात में दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि करीब 4 वर्ष पहले इस मार्ग पर नई सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन पेयजल कनेक्शन लेने के लिए सड़क के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया। सीवर व पेयजल लाइन का पानी हमेशा गड्ढे में जमा रहता है। पेयजल सप्लाई के दौरान दूषित पानी मिश्रित होकर घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोग इस बाबत कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए है।
विज्ञापन

वर्जन :

सीवर का कार्य कुछ समय पहले किया गया था। स्थायी समाधान के लिए मैनहोल को ठीक किया जाएगा और छंटाई की जाएगी। अभी सीवरमैन हड़ताल पर हैं। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-आकाश यादव, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
वर्जन :

पेयजल लाइन में लीकेज की जांच की जाएगी। यदि कमी मिलेगी तो उसे ठीक किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि अगर पेयजल कनेक्शन लीकेज है तो उसे ठीक करवाएं, ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे।-मुकेश शर्मा, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें