फोटो संख्या:52- सदर थाना महेंद्रगढ़ में खड़ी बजरी से भरी ट्रॉली-स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। थाना शहर और सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध खनन कर बजरी ले जाते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। कोई दस्तावेज नहीं दिखाने पर वाहनों को जब्त कर खनन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस की टीम को देखकर बजरी खनन करने वाले वाहनों को लेकर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने घेरा डालकर 5 ट्रैक्टरों को पकड़ लिया।