फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट के विरोध में निकाला मार्च

Wed, 23 Jul 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1 लघु सचिवालय में ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हुए अधिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल ने अधिवक्ता शादीराम के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया गया। घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना के सभी वकीलों ने कार्य का बहिष्कार किया। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के अधिवक्ता शादीराम सीनियर सदस्य हैं। वे 24 अप्रैल को कोर्ट से घर से जा रहे थे। इस दौरान धरसू व मंडलाना के बीच पहुंचे तो दो बाइक पर तीन व्यक्ति आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

साथ उन्होंने 1500 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद अधिवक्ता की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन ने एसपी से मुलाकात की, लेकिन मुकदमे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को रोष मार्च निकाला। उपायुक्त के नाम ज्ञापन डीआरओ राकेश को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें