फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तालाबों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया नाटक

Wed, 23 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तालाबों के महत्व और स्वच्छता के बारे में जागरूक करती
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नजदीकी गांव गहली में तालाबों की स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व एसडीओ भारत ने किया।
विज्ञापन

एसडीओ भारत ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में तालाबों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। तालाब हमारे पर्यावरण और ग्रामीण जीवन का एक अभिन्न अंग हैं और इनकी स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक किया गया।
विज्ञापन

नाटक मंडली ने तालाबों के महत्व, उनकी स्वच्छता के लाभों और जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस जागरूकता अभियान में पंचायती राज से एसडीओ खुशबू, जेई संदीप, जेई हरीश और गांव की सरपंच मनजीत कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें