फोटो संख्या:61- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दाखिले लेते विद्यार्थी--संवा
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए बुधवार को अंतिम दिन रहेगा। क्षेत्र के सात संस्थानों में महज 460 सीट ही रिक्त हैं। सात संस्थानों की कुल 1848 सीट पर 1388 दाखिले हो चुके हैं। मंगलवार को सात आईटीआई में आठ विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्राचार्य महावीर सिंह व प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से ऑन दा स्पॉट दाखिले का 30 अक्तूबर को अंतिम दिन है। महेंद्रगढ़, सतनाली, सेहलंग, मालड़ा बास, भोजावास, डेरोली अहीर आईटीआई में 460 सीट रिक्त हैं। मंगलवार को महेंद्रगढ़ आईटीआई में चार, मालड़ा में दो, सतनाली में आईटीआई में दो विद्यार्थी ने दाखिला लिया। किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
संस्थान सीट रिक्त दाखिले
महेंद्रगढ़ आईटीआई 668 163 505
महिला आईटीआई 180 15 165
डेरोली अहीर 148 64 84
मालड़ा बास 220 85 135
सतनाली 216 31 185
सेहलंग 172 79 93
भोजावास 244 23 221