फोटो संख्या:68- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रोगियों की जांच करते चिकित्सक--स्रोत संस्था
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में मंगलवार को गैस्ट्रोएन्टेरोलाॅजी, अंत, पेट, लीवर व पैनक्रियाज से संबंधित बीमारियों से संबंधित जांच के लिए आयोजित शिविर में 17 लोगों ने अपनी जांच कराई। यादव सभा द्वारा आयोजित शिविर में सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव अध्यक्ष रहे। डॉ. अशोक कुमार, राकेश, डॉ. दुष्यंत, नीरज, रामनिवास, पूजा, शीशपाल यादव की टीम ने सहयोग किया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि शिविर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को दो से शाम चार बजे तक लगाया जाता है।