फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 तक बढ़ी कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि ककक

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में एडमिशन के आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदकों की संख्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर को बढ़ाकर 24 सितंबर कर दिया है। कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 24 सितंबर मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौर रहे कि सोमवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि थी जिसके कारण साइट बिजी रहने से आवेदक परेशान थे लेकिन इसी बीच अंतिम तिथि बढ़ाने की सूचना मिलने से आवेदकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली के प्रो. विरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को तीन दिन बढ़ाया गया है अब बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सतनाली कॉलेज में बीए की 320, बीकॉम की 80, बीएससी नॉन मेडिकल की 120, बीएससी मेडिकल की 60 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कुल 580 सीटों के लिए अब तक 776 आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीए की 320 सीटों के लिए अब तक 515 आवेदन आ चुके हैं जबकि बीकॉम की 80 सीटों के लिए 31 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीएससी मेडिकल की 60 सीटों के लिए 45 और नॉन मेडिकल की 120 सीटों के लिए 185 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें