फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कॉलेज में दाखिले की अंतिम तिथि एक नवंबर तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 नवंबर कर दी है। यह फैसला स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष पर लागू होगा। जो विद्यार्थी किसी कारण अब तक दाखिला नहीं ले पाए थे, उनके लिए यह राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ के कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज के अलग-अलग संकायों और पाठ्यक्रमों में कुछ सीटें अभी खाली हैं। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस मौके का फायदा उठाएं और तय समय के भीतर दाखिला प्रक्रिया पूरी करें।
दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों और कई कॉलेजों की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया गया था। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग, पंचकूला ने पोर्टल को 1 नवंबर तक फिर से खोलने का निर्णय लिया। पात्र विद्यार्थी एडमिशन पोर्टल के जरिए आवेदन और दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सलाह दी कि विद्यार्थी आखिरी दिन का इंतजार न करें और जल्द आवेदन करें। जरूरी दस्तावेज पूरे करवाकर उनका सत्यापन भी समय रहते करा लें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ से मदद ले सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को पूरा मार्गदर्शन की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें