फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामलीला मंचन प्रतियोगिता में कनीना की टीम अव्वल, 21 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में युवा क्लब की ओर से बुधवार रात श्री रामलीला परिषद के मंच पर रामलीला मंचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। जिले की सात टीमों ने अभिनय, संवाद और मंचन कला से दर्शकों का मन मोह लिया। मुकाबले के अंत में आदर्श रामलीला कमेटी कनीना ने बाज़ी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

श्री हनुमान रामलीला कमेटी महेंद्रगढ़ दूसरे और श्री आदर्श रामलीला कमेटी महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रही। क्लब की ओर से पहले स्थान की टीम को 21 हजार रुपये, दूसरे स्थान की टीम को 11 हजार रुपये और तीसरे स्थान की टीम को 7,100 रुपये नकद के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बाकी सभी टीमों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
इस अवसर पर रामावतार शास्त्री, रामचंद्र जांगड़ा, जय प्रकाश मिश्रा, अतुल दीवान, सतीश पटोदिया, प्रवीण दीवान, बसंत गोयल, नरेश चेयरमैन, नवीन राव, अनिल सेठ, रमेश शर्मा, सुरेश शास्त्री, घीसाराम सैनी, सुरेंद्र बंटी और कमल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुभवी निर्णायकों ने परखी प्रतिभा : फिल्म निर्देशक, सेंसर बोर्ड से जुड़े प्रतिनिधि और भिवानी के वरिष्ठ रंगकर्मी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने अभिनय, संवाद, भावाभिव्यक्ति, प्रस्तुति और मंचीय अनुशासन के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें