स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार अंतिम दिन है। जिसमें शनिवार को ही ऑनलाइन आवेदन कर इसी दिन फीस भी जमा करा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अनुसार दाखिले के लिए अंतिम मौका दिया गया है। पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अंतिम तारीख 7 दिसंबर है।
राजकीय महाविद्यालय कनीना के नोडल अधिकारी प्रो. हरिओम भारद्वाज ने कि बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 5 दिसंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। जिन्होंने किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं लिया वह अविलंब महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए कोई विचार नहीं किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से 5 दिसंबर 2020 प्रवेश के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। राजकीय महाविद्यालय कनीना में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। जिन विद्यार्थियों ने बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष की फीस भर दी है तो वह भी अपने सभी दस्तावेज महाविद्यालय द्वारा गठित कमेटी से तस्दीक करा कर अपना फार्म जमा कराएं। कमेटी से 100 रूपये की एक रेडक्रॉस रसीद भी प्राप्त करें। यह रसीद ही आप के फार्म की पावती होगी। महाविद्यालय में दस्तावेज तसदीकीकरण का कार्य चल रहा है। जो विद्यार्थी महाविद्यालय में अपना दस्तावेज नहीं जमा कराएंगे उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया जाएगा। शनिवार को अंतिम तिथि होने के चलते महाविद्यालय देर तक खुला रहेगा। प्रवेश से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए महाविद्यालय के नोडल अधिकारी से संपर्क करें।