फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अभियान में लाखों रुपये खर्च फिर भी गांव में लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहमा। सरकार लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रही है। वहीं गांव खामपुरा में सड़क किनारे कूड़ा और गंदगी डाले जाने से अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, सोमदत्त, अरविंद कुमार, सोनू, सचिन, राकेश, नरेंद्र भगत व रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि पंचायत को सड़क किनारे रहने वाले मकान मालिकों को कूड़ा नहीं डालने के लिए चेतावनी देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे गंदगी के कारण दुर्गंध बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने पंचायत से गंदगी हटवाकर उचित स्थान पर डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
गंदगी न डालने को लेकर ग्रामीणों को कई बार मौखिक रूप से कहा जा चुका है। लेकिन फिर भी ग्रामीण गंदगी डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब इनको लिखित नोटिस देकर इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी व गंदगी को उठवाया जाएगा।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत खामपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें