फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक साथ छह दुकानों के ताले चटका हजारों रुपये की नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
दुकान में चोरों द्वारा तोड़ा गया दुकान का गल्ला। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। सर्दी के मौसम की शुरुआत होते ही जिले में चोर सक्रिय हो गए हैं। चोर आए दिन कहीं न कहीं सेंध लगाकर चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। नांगल चौधरी में सोमवार रात को बीडीपीओ ब्लॉक के पास से छह दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाना पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी में बीडीपीओ ब्लाक के पास इंदोरिया खाद बीज भंडार, विवेक फोटो स्टेट, शिव खाद बीज भंडार, सुनील कुमार की परचून की दुकान तथा पावर हाउस वाली गली में एक कपड़े की दुकान स्थित है। सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने उक्त दुकानों के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखी 68 हजार रुपये के करीब की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नांगल चौधरी मुआयना किया।
पीड़ित नांगल चौधरी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बीडीपीओ ब्लॉक के पास मुकेश बीज भंडार के नाम से दुकान है। रात को चोरों ने गल्ले तथा गऊशाला के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखे लगभग 30 हजार रुपये तथा उसके पड़ोसी दुकानदार अमर इंदोरिया खाद बीज भंडार की दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये, विवेक फोटो स्टेट की दुकान के गल्ले से लगभग 7 हजार व शिव खाद बीज भंडार के गल्ले पांच हजार रुपये तथा श्रीराम सुनील कुमार की परचून की दुकान का ताला चटका कर उसमें रखी करीब 46 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। इसके अलावा पावर हाउस वाली गली में स्थित एक कपड़े की दुकान से भी नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीडीपीओ ब्लॉक के पास छह दुकानों में चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दुकानों का मुआयना किया। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का सुराग लगाने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -श्योताज सिंह, एसआई, नांगल चौधरी थाना।

घटना स्थल पर दुकानदार से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें