फोटो नंबर-06महिला कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर को दिखाती छात्रा
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को ईको क्लब ने पर्यावरण जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने की।
क्लब की संयोजिका डॉ. साधना यादव ने पर्यावरण संबंधी पोस्टर बनाने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. ममता सिद्धार्थ व डॉ. सुनीता देवी ने निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल को मिला। द्वितीय स्थान गरिमा बीएससी प्रथम वर्ष रही। वहीं तृतीय स्थान मोनिका रोहिल्ला बीएससी प्रथम ने प्राप्त किया। इस मौके पर छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने कहा कि इस तरह कह प्रतियोगिताओं के माध्यम से हमें पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी मिलती है। इस मौके पर डॉ. सुनीता जाखड़, डॉ. शुभलता, डॉ. मधु कुमारी व डॉ. श्वेता आदि मौजूद रही।