फोटो नंबर-02अनाथ गोशाला में गो माता के लिए हरी सब्जी डालते एसडीएम रमित यादव व मंडल के सदस्य।
नारनौल। निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में बुधवार को नारनौल गोसेवा मंडल की देखरेख में गोमाता के लिए हरी सब्जी की सवामनी का आयोजन किया गया। सवामनी एसडीएम रमित यादव द्वारा लगाई गई। गोशाला के पंडित ने एसडीएम रमित कुमार को गोमाता का पूजन करवाया। उन्होंने गोमाता को हरी सब्जी व गुड़ खिलाया। एसडीएम ने गोशाला में पक्षियों को दाना पानी खिलाया। एसडीएम रमित यादव ने कहा कि गोमाता की सवामनी करने से मन के सभी विकार दूर होते हैं। इस मौके पर गोशाला प्रधान आकाश यादव, सज्जन सिंह, गजेंद्र नंबरदार, सुभाष वर्मा, अरुण नूनीवाला, एडवोकेट राजकुमार चौधरी, अमित, दलीप यादव व रमेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद