फोटो 6रक्तदाता को बैज लगाते मुख्य अतिथि।स्रोत संस्था
नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल ने संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया के बेटे राघव गोगिया के 18वें जन्मदिन पर ट्रॉमा सेंटर सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 45 युवाओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राघव चौधरी रहे।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष वैध किशन वशिष्ठ, जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, राकेश यादव चेयरमैन यूएसएसएल अकादमी, गिरि बाला यादव संयुक्त रूप से रहे। अध्यक्षता धर्म चंद छाबड़ा, संरक्षक अरोड़ा सभा नारनौल ने किया। कार्यक्रम में मनीष गर्ग, कुनाल शुक्ला, मनीष गोगिया आदि रहे। संवाद