फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलकारी योजना से गर्भवती महिलाओं को मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 05 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी में एएनएम स्टाफ की मीटिंग शुक्रवार को एसएमओ डॉ. अरुण कालरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन अधिकारी दिलबाग श्योराण ने सरकार द्वारा क्रियान्वित किलकारी योजना से अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र व सब सेंटर खोले गए हैं। जिनमें एएनएम व अन्य स्टाफ कर्मियों को तैनात किया गया हैं। इसके बावजूद भी जच्चा-बच्चा मृत्यु दर पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके समाधान के लिए सरकार द्वारा किलकारी योजना क्रियान्वित की है। जिसके तहत एएनएम व आशा वर्करों को गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर आरसीएच रजिस्टर में दर्ज करने होंगे। जिनका नंबर पोर्टल पर अपलोड होने के बाद डॉ. अनीता सीधी लाभार्थी महिलाओं से संपर्क करेंगी।

जोकि पहली तिमाही के दौरान टीटी, बूस्टर टीका लगवाने, एनेमिक व रक्तचाप की जांच, फोलिक एसिड टेबलेट, एएनसी जांच की सूचना देगी। साथ ही विभिन्न दवाइयां व जांच सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होने की जानकारी मुहैया करवाएगी। सरकार का तर्क है कि अधिकांश महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं होती हैं। पौष्टिक भोजन नहीं खाने के कारण एनेमिक व कुपोषण आदि बीमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं। जिन्हें प्रसव के दौरान जानलेवा खतरा बन जाता है। हालांकि एएनएम स्टाफ को घर-घर जाकर आरसीएच रजिस्टर कंप्लीट करने के आदेश दिए गए हैं, किंतु गर्भधारण के उपरांत कई महिला मायके चली जाती हैं।
विज्ञापन


जिन्हें विभिन्न जांच व इलाज की सूचना नहीं मिल पाती है। उनकी सुविधा के लिए किलकारी योजना क्रियान्वित की गई है। इसमें प्रत्येक महिलाओं को हाइटेक योजना से जोड़ा जाएगा। इसके बाद एएनएम स्टाफ को लाभार्थी महिलाओं के मोबाइल नंबर कलेक्ट करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डॉ. अविनाश पूनिया, डॉ. पवन व सुभाष आदि मौजूद थे।

टोल फ्री नंबरों पर मिलेगी स्वास्थ्य जानकारी
एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए विभाग ने 180030101703 टोल फ्री नंबर निर्धारित कर दिए। जिन पर महिलाओं को 24 घंटे स्वास्थ्य संबंधित परामर्श व विभागीय योजना की जानकारी ले सकती हैं। जिससे जच्चा-बच्चा मृत्यु दर पर अंकुश लगेगा।

56 प्रतिशत महिलाएं योजना में शामिल
जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन अधिकारी दिलबाग श्योराण ने बताया कि 56 प्रतिशत महिलाएं आरसीएच पोर्टल पर डॉ. अनीता से जुड़ चुकी हैं। शत प्रतिशत टारगेट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जिन्हें डॉ. अनीता समय-समय पर 72 काल करेंगी। इसके लिए लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें