फोटो नंबर-03आंगनबाड़ी प्ले स्कूल का उद्घाटन करती अतिथि। संवाद
मंडी अटेली। आंगनबाड़ी केंद्रों में किड्स प्ले स्कूल खोले जा रहे हैं। जो बच्चों को बेहतर प्लेटफार्म देने का कार्य कर रहे हैं। बीएलओ मंजू देवी ने बताया कि 3 से 6 साल की आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।
वार्ड नंबर एक की पार्षद शर्मिला देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र में किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कस्बे के अभिभावकों को हर वार्ड में बने आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों का दाखिला करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक इन आंगनबाड़ी केंद्रों में अपने बच्चों का दाखिला करवा कर बचत भी कर सकते हैं। इस अवसर पर मुस्कान, मीनू, रितु, पूनम, सारिका, ज्योति, प्रियंका, नेहा, खुशबू आदि उपस्थित रहे।