फोटो संख्या:68- निजी शिक्षण संस्थान में योगा प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी--स्रोत- सं
महेंद्रगढ़। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आने वाली अस्मिता लीग मंगलवार को गोशाला रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में हुई। प्रतियोगिता प्रबंधक रीना कुमारी व प्रतियोगिता संयोजिका नेहा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 181 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दो आयु वर्गों में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल इवेंट के आयु वर्ग 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों में खुशी कुमारी प्रथम, महेंद्रगढ़ से फलक द्वितीय व आराध्या तृतीय रही।
दूसरे आयु वर्ग 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों में अंकिता प्रथम, नेहा द्वितीय व कल्पना तृतीय रही। आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में खुशी और फलक प्रथम, अनन्या और प्रतिभा द्वितीय रही। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे।
हरियाणा केंद्रीय विवि की महर्षि दयानंद सरस्वती पीठ की अध्यक्षा और संस्कृत प्रो. डॉ. सुमन रानी, पूर्व नगर पालिका चेयरपर्सन रीना बंटी व माजरा खुर्द की सरपंच दीपिका कुमारी की विशिष्ट अतिथि रही। अध्यक्षता डॉ. रेनू यादव ने की। हरियाणा योगासन खेल महासंघ के महासचिव डॉ. युद्धवीर व नितिन कुमार कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।