फोटो नंबर-18प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को भूगोल विभाग की ओर से क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में तीन-तीन छात्राओं की नर्मदा, गोदावरी, गंगा, यमुना और महानदी नाम से पांच टीमें बनाई गईं। नर्मदा टीम प्रथम, गंगा द्वितीय और यमुना तृतीय रही। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने की। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. यशपाल ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद