फोटो संख्या:-70 राजकीय महाविद्याल में स्वयंसेविकाओं को सम्मानित करते हुए डॉ. पूर्ण प्रभा व अन्य
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से मोहल्ला महायचान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्या एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्णप्रभा रही।
विशिष्ट अतिथि मोहल्ला महायचान के पार्षद सुरेंद्र सिंह, खायरा ग्राम की सरपंच पूनम देवी उपस्थित रही। स्वयंसेविकाओं ने महिला-शिक्षा, देशप्रेम, राष्ट्र-सेवा से संबंधित कविता, भाषण व नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों, गतिविधियों एवं बौद्धिक सत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
प्राचार्य महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूनम देवी ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों की ओर से स्वयंसेविकाओं को सहभागिता प्रमाण-पत्रों से सम्मानित किया गया। इकाई प्रथम से कुमारी खुशी व इकाई द्वितीय से कुमारी तमन्ना को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविकाओं के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मक्खन सिंह, डॉ. मिथिलेश, प्रो. प्रियंका, प्रो. मनीषा, पूजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।