महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विजय यादव एवं महाविद्यालय की महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पवीता यादव ने किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में कविता ने बाजी मारी।
प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कहा कि छात्राओं आत्मनिर्भरता बनना चाहिए। रचनात्मकता पर जोर दिया। डॉ. पवीता यादव ने छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें कविता पाठ, भाषण, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल रही।
निर्णायक की भूमिका डॉ. रेनू यादव, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. अमिता कुमारी ने निभाई। कविता पाठ प्रतियोगिता में कविता प्रथम, बबीता द्वितीय व ऋचा तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, प्रीति द्वितीय व रश्मि तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, गरिमा द्वितीय व योगिता तृतीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनू प्रथम, दीपिका द्वितीय व याशिका तृतीय रही। कार्यक्रम के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।