फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 5000 मीटर रेस में कर्मवीर ने मारी बाजी

Wed, 19 Feb 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 27बीकेएन कॉलेज में विजेता छात्रों के सा​थ मुख्य अतिथि अनित कुमार व स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि अनित कुमार जीएम रोडवेज रहे। सुबह 5000 मीटर रेस का आयोजन हुआ। इसमें पहला स्थान कर्मवीर मैकेनिकल, दूसरा स्थान प्रशांत सिविल व तीसरा स्थान कुणाल मैकेनिकल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद इंटर ब्रांच रिले दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें पहला स्थान सिविल ब्रांच के विद्यार्थियों ने, दूसरा स्थान मैकेनिकल व तीसरा स्थान इलेक्ट्रिकल ब्रांच के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। इसके बाद लड़कों व लड़कियों का डिस्कस थ्रो व 100 मीटर हीट का आयोजन हुआ। अंत में छात्राओं, महिला स्टाफ व छात्रों और पुरुष स्टाफ के बीच में रस्साकशी का बहुत ही रोमांचक मैच हुआ।

मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व के बारे में बताया व जीतने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना दी। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के साथ संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल यादव, स्टूडेंट फंड प्रेसिडेंट अनिल कुमार यादव, वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट ऑफिसर इंचार्ज खेल नरेश शर्मा, ऑफिसर इंचार्ज कल्चरल एक्टिविटी मैडम करुणा यादव व सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी गण और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें