फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्ण सिंह की गाय ने 12 किलो दूध देकर हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो 06: विजेता गाय के साथ खड़े पशुपालक कर्ण सिंह। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन

सिहमा। कर्ण सिंह ने पशुपालन के क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी देशी नस्ल की गाय ने दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि पशु अस्पताल के अंतर्गत खामपुरा, खासपुर और सिहमा क्षेत्र में किए गए दूध उत्पादन मूल्यांकन के दौरान दर्ज की गई।
विज्ञापन

मूल्यांकन में विभिन्न पशुपालकों की गायों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कर्ण सिंह की गाय ने 12 किलो 340 ग्राम दूध देकर सभी को पीछे छोड़ दिया। वेटरनरी सर्जन डॉ. राजपाल ने आधिकारिक रिपोर्ट में इस उपलब्धि की पुष्टि की। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें