कनीना। रेल वाटिका में जनशक्ति विकास संगठन के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया व उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व हरित वातावरण सुनिश्चित करना रहा। संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। इस मौके पर शिवकुमार अग्रवाल, सुमित कुमार, अमित कुमार, पवन शर्मा, रिहान शर्मा, आरव शर्मा और चंचल मौजूद रहे। संवाद