फोटो संख्या:65- कनीना में घूमता बंदर---स्रोत- राहगीर
- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।
कनीना। कनीना क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अब इस समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
नगर पालिका जल्द ही बंदर पकड़ने का अभियान शुरू करने जा रही है। नगर पालिका के एमई दिनेश कुमार ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किए गए थे, जिनमें तीन एजेंसियां शामिल हुई थीं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एजेंसियों के दस्तावेजों की जांच भी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर इनमें से किसी एक एजेंसी को कार्य आदेश वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद बंदरों को पकड़ा जाएगा। एमई दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका कनीना में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना भी अंतिम चरण में है।