फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरों की गिरफ्तारी के लिए कनीना में धरने पर बैठे चार गांवों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चोरी की वारदात से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को कनीना पहुुंचकर लघु सचिवालय में धरना शुरू कर दिया। इस धरने से पूर्व ग्रामीणों ने एसडीएम अभिषेक मीणा, डीएसपी साधुराम को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें चोरी की वारदात ट्रेस नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी थी। सोमवार को जिला पार्षद अजय यादव की अध्यक्षता में सिहोर, उच्चत, छितरोली, सेहलंग गांव के ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि छितरोली, सिहोर, उच्चत सहित तीन गावों से दस दिन पहले 4 भैंस चोरी हो गई थी। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने डीएसपी, एसडीएम से मिलकर पुलिस गश्त को बढ़ाने और चोरी हुई भैंस बरामद करने की मांग की थी। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि पशु चोरों के सामने पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। अब तक इस क्षेत्र से 20 से अधिक भैंस चोरी हो चुकी हैं। पुलिस एक भी भैंस को बरामद कराने में नाकाम रही है। भैंस चोरी करने के बाद चोर अपने वाहनों समेत नाकों से पार हो जाते हैं।
डीएसपी साधुराम ने कहा कि पशु मालिकों की शिकायत पर अज्ञात पशु चोरों के पीछे सीआईए सहित पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है। एसडीएम अभिषेक मीणा ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से दिए गए ज्ञापन को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमें पशु चोरों के पीछे लगी हुई है। इस मौके पर बलवान सिंह, सुभाष, ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल, धनपत पंच, मोतीलाल, रामनिवास, अनूप सिंह, सुरेश कुमार, कमल सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन

भैंस चोरी बड़ा मुद्दा
महेंद्रगढ़ जिले में भैंस चोरी बड़ा मुद्दा है। पिछले एक साल में जिले में करीब 100 से अधिक भैंस चोरी हो चुकी हैं। भैंस चोरी को लेकर पुलिस एसपी विशेष निर्देश दे चुके हैं। पुलिस के विशेष नाके भी लगवाए गए। गांव में ठीकरी पहरे भी लगवाए गए। इसके बाद भी भैंस चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें