जिले के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार लड़की गांव के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सात जुलाई की सुबह लड़की के माता-पिता रेवाड़ी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोपहर में गांव के एक लड़के ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता का भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था। 14 जुलाई को परिजन वापस आए तो लड़की ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित परिजन बेटी को लेकर महिला थाना आए। पुलिस ने छात्रा के मेडिकल कराने के बाद आरोपी पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।